अश्लीलता के खिलाफ भोजपुरी गायन प्रतियोगिता का हुआ ऑडिशन

जलालपुर (सारण) : मंगलवार को सारण जिले के जलालपुर प्रखंड में स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल के प्रांगण में हुआ अश्लीलता के खिलाफ भोजपुरी गायन प्रतियोगिता का ऑडिशन।

ज्ञात हो कि भोजपुरी गीतों में बढ़ रहे अश्लीलता के खिलाफ भोजपुरिया माटी संस्था छपरा द्वारा सुरों का सरताज ऑडिशन सारण जिले के कई प्रखंडों में कराया जा रहा है । जिसका उद्देश्य भोजपुरी गीत में बढ़ती अश्लीलता को कम करना तथा आने वाली नवपिढ़ियों को भोजपुरी माटी की सुगंध, संस्कार गीत, पारंपरिक लोकगीत, होली, चैता, झूमर, कजरी, पूर्वी, निर्गुण इत्यादि को सभी लोगों तक पहुंचाने के लिए एक छोटा सा प्रयास है । आज के इस ऑडिशन मे सैकड़ो प्रतिभागी भाग लिए जिनमें से 20 प्रतिभागियों का चयन दुसरे ऑडिशन के लिए किया गया । आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संगीत गुरु विनोद मिश्र, संगीतकार व गायक चंदन सिंह मिन्टू,बसंत सिंह, उज्जवल निर्मल, साहेब उज्जवल, सनी कुमार, मनोज मिश्र एवं प्रतिभागियों के अभिभावक व अन्य नागरिक उपस्थित थे।