बाइक सवार स्वर्ण व्यवसायी को अपराधियों ने लूटने का किया नाकाम कोशिश
मढौरा (सारण): थाना क्षेत्र के शिवगंज में छपरा जा रहे बाइक सवार स्वर्ण व्यवसायियों को अपराधियों ने लूटने का नाकाम कोशिश किया । जिसमें बाइक सवार स्वर्ण व्यवसायी बाइक से गिर जख्मी हो गये । घटना के सम्बंध में बताया जाता की मढौरा बाजार के मां अम्बिका ज्वेलर्स के व्यावसायी मदन प्रसाद के पुत्र बिट्टू कुमार सोनी एक अन्य सहपाठी भावलपुर गांव के शम्भु सिंह का पुत्र बीकेस कुमार सिंह के साथ पचीस हजार नगदी और डिकी में कुछ पुराना आभूषण लेकर छपरा बाजार जा रहे थे , तभी शिल्हौरी से ही एक बाइक पर सवार अपराधियों ने पीछा करना शुरू कर दिया था । जैसे ही शिवगंज बाजार से आगे बढ़े थे की अपराधियों ने धक्के मार गिरा दिये । लेकिन उसी समय कई वाहन सड़कों से गुजरते देख अपराधी भाग निकले । बाइक से गिरने के बाद दोनों बाइक सवार व्यवसायी जख्मी हो गये । स्थानीय लोगों के सहयोग से अस्पताल लाया गया । जहां जख्मी का इलाज चल रहा था । एक को सर में तो दूसरे को बांह में गहरे जख्म लगे है ।पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है ।