कोरोना से लड़ाई के लिए नपं मढ़ौरा आवंटित करे राशि- उप मुख्य पार्षद
राखी कुमारी उपमुख्य पार्षद, नपं मढ़ौरा
मढ़ौरा,सारण ।कोरोना वायरस के प्रभाव को देखते हुए नगर पंचायत के वार्डों में विशेष अभियान चलाने की जरूरत को लेकर उप मुख्य पार्षद राखी कुमारी ने मुख्य पार्षद को एक पत्र लिखा है । पत्र के माध्यम से राखी कुमारी ने सभी वार्डों के लिए एक, एक लाख की राशि आवंटित करने की मांग रखते हुये इस हेतु तत्काल बैठक बुलाने की बात कही है । उप मुख्य पार्षद राखी कुमारी ने कहा है कि पंचम राज्य वित्त आयोग अनुदान मद से प्रत्येक वार्ड के लिए 1,1 लाख आवंटित किया जाए । इस राशि से मास्क सैनिटाइजर साबुन इत्यादि का खरीदारी कर नगर वासियों के बीच वितरण हो । ताकि उन्हें कोरोना की महामारी से बचाने का प्रयास किया जा सके । उप मुख्य पार्षद ने इस हेतु अविलंब बैठक बुलाने की भी मांग रखी है ताकि निर्णय पर सहमति और प्रस्ताव को पारित कराया जा सके ।