सारण :तरैया में 01 अप्रैल से होगा भागवत कथा और योग शिविर का आयोजन

#रिपोर्ट -सुरभि तिवारी
तरैया:29मार्च 2018: योगिराज देवराहा बलदेव सिंह महाविद्यालय तरैया में 1 अप्रैल से 10 अप्रैल तक होने वाले भागवत कथा एवम योग शिविर की तैयारी को लेकर एक बैठक डॉ. त्रिलोकी नाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई।कार्य्रकम के कमिटी सदस्यों ने तरैया , मढ़ौरा ,अमनौर, पानापुर , मसरख आदि प्रखंडों के विभिन्न गाँवो में भ्रमण किया गया।गुरुवार को कार्यक्रम की सफलता के लिए जनसम्पर्क अभियान में अध्यक्ष डॉ त्रिलोकीनाथ सिंह कुशवाहा , संयोजक गुड्डू सिंह ,व्यवस्थापक शेर सिंह,जिला पार्षद श्री भगवान गुप्ता ,चनेश्वर राम ,सचिव देवकुमार सिंह ,अमरनाथ सिंह ,उपाध्यक्ष अशोक पाठक व अन्य क्षेत्र भ्रमण कर रहे है। कार्यक्रम का शुभ उद्घाटन 1 अप्रैल को सन्ध्या 4 बजे होगा।उसके बाद प्रत्येक दिन 1 अप्रैल से 10 अप्रैल तक सुबह 5 बजे से 7:30 तक योग शिविर एवम सन्ध्या 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक संगीतमय भागवत कथा होगा ।
कार्यक्रम का संचालन श्री कृष्ण प्रणामी धर्म श्री निजानन्द सम्प्रदाय के संत गोविंद जी महाराज के द्वारा किया जाएगा।उक्त मौके पर मुखिया सुशील कु सिंह ,अनिल कु यादव ,कॄष्ण कुमार गुप्ता ,संजीव कुमार सिंह ,ब्रज किशोर शर्मा व अन्य मौजूद थे।