बेतिया – *मटियरिया :- मारपीट और छेड़खानी के मामले मे तीन को पकड भेजा गया जेल*
न्युज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा (पं.च) बिहार :-
*पश्चिमी चंपारण गौनाहा*मटियरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बलुआ गोईठही से मारपीट और छेड़खानी करने के आरोपी मे पुलिस के द्वारा तीन लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है ।इस संबंध मे थाना प्रभारी सुरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि आज दिनांक 24/10/2017 को बेलुवा गोईठही गांव के अंशु कुमार पिता चंदकिशोर महतो,चंदकिशोर महतो, नन्दकिशोर महतो दोनो पिता जगन राम ग्राम बलुआ गोईठही को मारपीट और छेड़खानी करने के आरोप मे गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है । वही आगे बताये की इन लोगो के विरुद्ध थाने मे जरीना खातुन व उसके भसुर एक प्राथमिक दर्ज करायी थी जिसके आलोक मे काण्ड संख्या 60/17 दर्ज कर धारा 447, 448, 341, 323, 324, 307, 354, 354B व 34 के तहत तीनो आरोपी को बलुआ गोईठही से पकड कर जेल भेजा जा रहा है । वही घायल जरीना खातून का इलाज रेफरल हॉस्पिटल गौनाहा मे चल रहा है ।
बताते चले कि घायल जरीना खातुन सोमवार को अपने घर मे अकेली थी । जिसका नजाजय फायदा उठाने के लिए अंशु कुमार करीब 03:00 बजे दोपहर मे उसके घर मे घुस कर दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा । पिडीता के द्वारा हो हल्ला करने पर आरोपी अंशु भाग खडा हुआ । इसी बात को परीजन के आने के बाद आरोपी के परीजनो से पुछने पर आरोपी अंशु के परीजन पिडीता के परीजन से मारपीट करने लगे । जिसकी जानकारी पिडीता के द्वारा थाना प्रभारी को दी गई । जिसके आलोक मे थानाध्यक्ष तीनो आरोपी को उसी के घर से गिरफ्तार कर काण्ड संख्या 60/17 दर्ज कर अग्रेसर कारवाई सुरू कर दिये है ।




Recent Comments