
संजय विजित्वर( हाजीपुर)- । जीहां,इनदिनों सेवाभाव का क्रम जारी है ।जिनसे जो भी बन पड़े अपनी नेकदिली का परिचय देने के लिए आगे आ रहे हैं जो समाज के लिए शुभ संकेत ही है।बता दें कि रविवार को जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता ,प्रदेश महासचिव कमल नोपानी,डॉ महेन्द्र साह,विजित जायसवाल, कृष्ण मुरारी,तथा रामेश्वर साह सहित कई समाजसेवियों के द्वारा गरीबों के बीच स्थानीय राजनारायण धर्मशाला में लगभग चार सौ लोगों के बीच चूड़ा, गुड़ का वितरण हुआ , वहीं आज इसी टीम के संतोष कुमार गुप्ता तथा कृष्ण मुरारी यादव के नेतृत्व में सायंकाल से स्थानीय रामाशीष चौक से गुजर रहे यात्रियों के बीच लगभग पांच सौ पैकेट पूरी-सब्जीऔर पानी वितरण किया जा रहा है ।इस संबंध में जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि जो भी सेवाभावना मन में आयी है उसी के तहत कल से ही यह कार्य किया जा रहा है।।जीहां,मानवता की भावना से समाजसेवियों के इस काम की प्रशंसा स्वाभाविक है।




Recent Comments