लाॅकडाउन के कारण श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति नगण्य ।

सोसल डिसटेन्स का रखा जाएगा पूरा ख्याल ।

पानापुर(सारण)प्रखंड के रामपुररुद्र बाजार स्थित विद्यावती कम्प्लेक्स परिसर में स्थापित मां दुर्गा का पट्ट मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच खुला गया। पट्ट खुलते ही मां अंबे के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया । पूजा समिति द्वारा पूजा पंडाल को बहुत हीं आकर्षक ढंग से सजाया गया है।विगत कई वर्षों से वासंतिक नवरात्र के मौके पर दुर्गापूज का आयोजन किया जाता है । हालांकि इस बार लाॅकडाउन के कारण श्रद्धालुओं की उपस्थिति नगण्य है । पूजा समिति के अध्यक्ष रामलगन साह ने बताया कि देश मे कोरोना वायरस के कारण सांस्कृतिक कार्यक्रमो को पहले ही स्थगित किया जा चुका है ।वही पूजा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ख्याल रखा जाएगा । श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समिति के सदस्य मुस्तैद रहेंगे ।इस मौके पर व्यवस्थापक आलोक सिंह ,सचिव रंजीत साह , रमेश मिश्र , आचार्य आशीष बाबा ,अमृता मिश्रा ,कौशल किशोर सिंह ,अनिल सिंह , राजू कुमार , प्रदीप कुमार ,बलराम साह ,राजकुमार साह , राजन सिंह सहित पूजा समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।