शिलनिधि टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट केउद्घाटन मैंच में लेरुआ ने परसा को हराया

मढ़ौरा (सारण)
नगर क्षेत्र के आईटीआई मैदान में रविवार से शुरू हुये राजा शिलनिधि टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का स्थानीय विधायक जितेन्द्र राय ने उद्घाटन किया I उद्घाटन मैंच मढ़ौरा के लेरुआ और परसा के बीच खेला गया I टॉस जीतकर पहले खेलते हुये परसा ने 16 ओवर में आठ विकेट पर 127 रन बनाया I जबाब में खेलते हुये लेरुआ ने 12 गेंद पहले ही जरुरी रन बनाकर मैंच जीत लिया I मैंच में मैंन ऑफ द मैंच 22 गेंद में आक्रामक 36 रन बनाने के लिये लेरुआ टीम के चयनित अमित को पीपी कॉलेज के प्राचार्य शशांक विमल ने पुरस्कृत किया I

उद्घाटन के दौरान विधायक जितेन्द्र राय ने कहा कि खेल में ग्रामीण युवा भी अपनी पहचान दिखा रहे है,समाज से इनको प्रोत्साहन मिले तो ये आगे तक जा सकते है I समय के साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी खेल और खिलाड़ी अपनी प्रतिभा से लोगों को प्रभावित कर रहे है I वर्तमान में राज्य स्तर पर खेल का ढांचा बुरी तरह से प्रभावित है जिससे खिलाड़ी को आगे तक जाने तक का उचित प्लेटफार्म नहीं मिल पा रहा है I जरुरी है की खिलाड़ियों को सही प्लेटफार्म उपलब्ध कराया जाये ताकि क्षेत्र के युवा सही मुकाम प्राप्त कर सके I मैंच में एम्पायरिंग संतोष और उदय, स्कोरिंग चित्रमणि और अभिषेक ने जबकि कमेंट्री उमेश और नौशाद ने किया I इस दौरान नगर के उप मुख्य पार्षद बिपिन सिंह, पार्षद प्रतिनिधि सुदीश राय, योगेन्द्र राय, जगन्नाथ राय, पीपी कॉलेज के प्राचार्य शशांक विमल सहित काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे I
साभार – संजीव कुमार दैनिक भास्कर मढ़ौरा, सारण ।