
अवांरी गांव में विधायक फंड से बनेगा सामुदायिक भवन
सरकारी जमीन व सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग
मढ़ौरा(सारण)। स्थानीय प्रखंड के अवांरी मौजे में ब्रह्मस्थान के पास के साढ़े तीन कट्ठा सरकारी जमीन पर सामुदायिक भवन व चबूतरा का निर्माण कराया जाएगा।इसको लेकर शनिवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों की मांग पर स्थानीय विधायक जितेंद्र कुमार राय ने सरकारी जमीन पर सामुदायिक भवन एव चबूतरा निर्माण का आश्वासन दिया।विधायक के गांव में पहुंचने पर दर्जनों की संख्या में ग्रामीण जुट गए और विधायक से ब्रह्म स्थान के पास के साढ़े तीन कट्ठा सरकारी जमीन का सार्वजनिक उपयोग हेतु भवन व चबूतरा के निर्माण की मांग रखी।जिसपर विधायक जितेंद्र कुमार राय ने ग्रामीणों की मांग पर सहमति जताई और भवन निर्माण के लिए शीघ्र ही पहल करने का आश्वासन दिया।आपको बता दें कि उक्त
सरकारी जमीन व सड़क को बार बार अतिक्रमित करने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है और इसको लेकर ग्रामीणों ने स्थानीय अंचलाधिकारी से लेकर डीएम से अतिक्रमण मुक्त कराने की गुहार फिर से लगाई गई है।जबकि इसके पूर्व में भी निजी लाभ के लिए सरकारी जमीन का कुछ हिस्सा अतिक्रमण कर लिया गया था।जिसको 2011में उक्त जमीन को कोर्ट के आदेश के बाद तत्कालीन अंचलाधिकारी ने अतिक्रमण मुक्त कराया गया था और कोर्ट के अवमानना का मामला दर्ज कराई गई थी।फिर उक्त स्थल को दस वर्ष बाद उसी व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण कर निर्माण कार्य भी कर लिया गया है।तो इसको लेकर ग्रामीण इसकी शिकायत अधिकारियों से की है।




Recent Comments