
वाराणसी 17 जुलाई,2021; मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी विजय कुमार पंजियार के निर्देशन में वाराणसी मण्डल पर कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम हेतु वैक्सीनेशन का क्रम अनवरत जारी है।
इसी क्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आर आर सिंह के नेतृत्व में पूर्वोत्तर रेलवे मंडल चिकित्सालय, लहरतारा वाराणसी मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर कार्यरत्त कर्मचारियों एवं संविदा माध्यम से रेल सेवा से जुड़े कर्मचारियों का कोविड वैक्सीन के टीकाकरण का कार्य, रेलवे मेडिकल टीम एवं राज्य सरकार द्वारा गठित चिकित्सीय टीम द्वारा अभियान के रूप में किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला प्रशासन के सहयोग से आज शनिवार 17 जुलाई,2021 को कुल 540 डोज कोविड वैक्सीन लगाई गई जिसमें वाराणसी मंडल के 32 कर्मचारियों( 07 प्रथम डोज एवं 25 सेकेंड डोज) , 26 कर्मचारियों के परिजनों समेत 482 नान रेलवे लोगो को कोविड वैक्सीन लगाई गई ।
उल्लेखनीय है की पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल चिकत्सालय पर बूढ़े,आसक्त और बीमार व्यक्तियों का टीकाकरण चिकित्सालय की लॉबी में उनके निजी वाहनों में जाकर चिकित्सा कर्मियों द्वारा किया जा रहा है ।
इस दौरान कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को कोरोनॉ नियमों (मास्क को सही प्रकार पहनने,हाथों को सही प्रकार से बारबार धुलने,दो गज की सुरक्षित दूरी मेन्टेन करने) का पालन करने हेतु जानकारी दी गई ।
इसके अतिरिक्त वाराणसी मंडल के विभिन्न रेलखण्डों, स्टेशन परिसरों , स्टेशनों एवं गाड़ियों प्रतिदिन डीप क्लीनिंग ,सेनेटाइजेशन एवं साफ-सफाई की जा रही है। मंडल के प्रामुख स्टेशनों पर रेल यात्रियों के लिए स्टेशन परिसर में यात्रियों एवं कर्मचारियों की जागरूकता हेतु कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं टीकाकरण हेतु जगह-जगह जागरूकता सम्बन्धी संदेश पोस्टरों के माध्यम से प्रदर्शित किये जा रहे है। स्टेशनों एवं रेल परिसरों में सामाजिक दूरी का पालन करने हेतु निशान बनाए गए है। स्टेशन परिसर एवं गाड़ियों में कोरोनॉ प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा रही है।
इनपुट-अशोक कुमार,
जन सम्पर्क अधिकारी, वाराणसी




Recent Comments