दरियापुर (सारण)। बिहार राज्य पेंशनर समाज डेरनी इकाई के तत्वावधान में रामचक गांव निवासी पूर्व प्रधानाध्यापक एवं समाजसेवी स्वर्गीय गोरखनाथ सिंह की स्मृति में शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा में उपस्थित लोगों ने उनके निधन को शिक्षा जगत एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
वक्ताओं ने कहा कि स्व. गोरखनाथ सिंह सादगीपूर्ण जीवन, उच्च आदर्शों और समाजहित के कार्यों के लिए सदैव याद किए जाएंगे। उन्होंने अपने शिक्षकीय जीवन में हजारों विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार देने का कार्य किया। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व से समाज की कई पीढ़ियां प्रेरणा लेती रहेंगी।
सभा को संबोधित करते हुए डॉ के एन सिंह ने कहा कि शिक्षा और सामाजिक मूल्यों के सशक्त प्रहरी थे। पेंशनर समाज के दरियापुर प्रखंड इकाई के अध्यक्ष राज कुमार सिंह ने भी अपने विचार प्रकट किया तथा अन्य वक्ताओं ने उनके जीवन संघर्ष, शैक्षणिक योगदान और सामाजिक सरोकारों को याद किया।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए फलदार पौधों का वितरण भी किया गया।
सभा में बड़ी संख्या में पेंशनर समाज के सदस्य, शिक्षाविद, समाजसेवी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। उनके निधन पर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
वहीं स्वर्गीय गोरखनाथ के पौत्र प्रवीण कुमार जो हिंदुस्तान दैनिक में जिले के संवाददाता है उन्होंने कहा कि दादा जी के प्रेरणा से ही मीडिया लाइन में आया आज भले ही वह नहीं है लेकिन उनकी सिखाई मूल्यों और मार्गदर्शन के सुझाये रास्ता आगे बढ़ने में मुझे संबल देगा




Recent Comments