इसुआपुर उपप्रमुख पर लगा अविश्वास प्रस्ताव

✍रजनीश रंजन/इसुआपुर(सारण) । प्रखण्ड उपप्रमुख संतोष कुमार साह पर पंचायत समिति सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लगाया है । प्रखण्ड के कुल 19 पंचायत समिति सदस्यों में से सात सदस्यों ने प्रखण्ड प्रमुख को हस्ताक्षरित अविश्वास प्रस्ताव सौंपा है । जिसमें उपप्रमुख की क्रियाकलापों पर असंतोष व्यक्त करते हुए आरोप लगाया गया है कि वे बीडीसी की सामान्य तथा समीक्षा बैठकों में भाग नहीं लेते है । ना ही वे अपने कर्तव्यों व अधिकारों का निर्वहन करते हैं । वहीं प्रदेश से बाहर रहकर अपना व्यवसाय चलाते हैं । जिससे ना ही सदन में उपस्थित हो पाते हैं और ना ही आम जनता के बीच ही रह पाते हैं । जिससे अन्य कई विभागीय कार्य बाधित होता है । अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने वालों में पंचायत समिति सदस्या संध्या सिंह,उमा देवी, रम्भा देवी, रजांती देवी, प्रभावती देवी तथा सदस्य दीनानाथ राउत व मनु कुमार राम शामिल हैं । इधर प्रखंड प्रमुख सरोज कुमारी द्वारा अविश्वास प्रस्ताव को अनुशंसित कर अग्रतर कार्रवाई हेतु कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ इसुआपुर को प्रेषित कर दी गई है।