जदयू के समीक्षा संवाद बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ – साथ पार्टी की मजबूती पर दिया गया बल

अमनौर /सारण
सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा पार्टी को विस्तारित करने हेतु जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा की अध्यक्षता में जदयू द्वारा समीक्षा संवाद बैठक का आयोजन अमनौर में किया गया. रविवार को आयोजित इस बैठक में प्रवेक्षक पार्टी के वरिये नेता नंदकिशोर सिंह, जिलाध्यक्ष अफताब आलम राजू व पूर्व विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू सिंह के उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में संगठन की मजबूती पर बल देने पर विचार हुआ. बुथ, पंचायत से लेकर प्रखंड स्तर पर प्रभारी की नियुक्ति के साथ – साथ ग्यारह सदस्यीय समिति का गठन करने पर चर्चा की गई. वहीं बैठक में सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को पाठ पढ़ाया गया. बैठक में वरिये नेताओं ने कार्यकर्ताओं को आम जनता की समस्याओं को ध्यान से सुने और उनकी समस्याओं का समाधान कराने के लिए पहल करें ताकि लोगों को अपने पार्टी व कार्यकर्ताओं पर विश्वास बढ़े. कार्यकर्ता अपने-अपने घर पर जदयू का झंडा व नेम प्लेट लगाये. 2019 की लोकसभा चुनाव में पुरी ताकत से कार्य करने के लिए कार्यकर्ताओं को अह्वान किया गया. बैठक में मुख्य रूप से सुनील सिंह कश्यप, पप्पू सिंह, अरविंद श्रीवास्तव, लालमुनी देवी, जया वर्मा, रामचंद्र सिंह, शुभम सिंह, अमरेन्द्र सिंह कश्यप, मनोज दूबे, अर्जुन राम, संजीव सिंह कश्यप, पवन सिंह आदि सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे. धन्यवाद ज्ञापन पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रामायण सिंह ने किया.

Recent Comments