परवेज अख्तर/सिवान;
सिसवन. थाना क्षेत्र के मटियार गांव निवासी मंगल देव यादव अपने पत्नी किस्मती देवी के साथ बाइक पर सवार होकर सोमवार के दिन सिसवन मांझी मुख्य मार्ग होते हुए सिसवन आ रहे थे. तभी कटिया बाबा के समीप अचानक बड़ी वाहन से बचने के क्रम में बाइक का संतुलन बिगड़ गया. जिससे सड़क पर गिर गए. जिससे महिला बुरी तरह घायल हो गई. आनन-फानन में स्थानीय लोगों के सहयोग से महिला को सिसवन के रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया.




Recent Comments