मढ़ौरा में वैक्सीन लेने वालों की भीड़ में दिखा लापरवाही, देह पर देह चढ़े लोगों में अधिकतर नहीं लगाए थे मास्क 

मढ़ौरा(सारण) । 

यह तस्वीर मढ़ौरा रेफरल अस्पताल में वैक्सीन के लिए पहुंची लापरवाह भीड़ की है । लोग समय से घंटों पहले पहुंच कर अपनी जुगाड़ में जुट रहे है कि किसी तरह से वैक्सीन लग जाए । इस दौरान  कोरोना से सुरक्षा के लिए वैक्सीन के लिए जमा भीड़ खुद कोरोना गाइड लाइन का खुल्लेयाम उल्लंघन करती दिखती है । भीड़ में एक तिहाई लोग भी मास्क लगाए नही दिखती बाकी सोशल डिस्टेंसिंग का हाल तो खुद तस्वीर बयान कर देती है ।