सारण :जदयू शिक्षक प्रकोष्ठ के सदर उपाध्यक्ष का निधन , शोक की लहर
#दिग्विजय सिंह बबलू
डोरीगंज-:
“””””””””
सदर प्रखण्ड के जदयु शिक्षक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष धर्मपुरा गाँव निवासी 50 बर्षिय रामाशंकर सिंह की अचानक मौत हो गयी । उनकी मृत्यु ठंढ़ से होने की आशंका जतायी जा रही है ।
परिजनों ने बताया की गुरुवार की संध्या करीब 6 बजे रसलपुरा धर्मशाला पर वे अपने कुछ शिक्षक साथियों के साथ 21 जनवरी को आयोजित होने वाले मानव श्रृंखला को लेकर चर्चा कर रहे थे की अचानक वही जमीन पर गिर गए और बेहोश हो गए जिसके बाद लोगो ने उन्हें स्थानिय चिकित्सक के पास ले गए जहाँ डॉक्टर ने उन्हे मृत घोषित कर दिया । श्री सिंह बिल्कुल ही स्वस्थ थे अचानक इस भीषण ठंढ़ मे हुई मौत को ठंढ़ का असर माना जा रहा है ।
श्री सिंह एक निजी विधालय आचार्य नरेन्द्र देव पब्लिक स्कुल खलपुरा मे शिक्षण कार्य करते थे । उनके दो पुत्र एवं एक पुत्री है । अचानक हुई उनके निधन से परिवार के सामने विकट स्थिति उत्पन्न हो गयी है ।
उनके निधन पर जदयु प्रखण्ड अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह , अमरेश सिंह , स्थानीय मुखिया सुशील कुमार , पैक्स अध्यक्ष विश्वजीत सिंह पप्पु , माधो सिंह , संजीव कुमार , दिनेश सिंह , विनोद सिंह , रामनाथ माँझी , मनोज सिंह आदि लोगो ने शोक व्यक्त किया है ।




Recent Comments