अखण्ड अष्टयाम को ले भव्य कलश यात्रा
गड़खा: गड़खा प्रखण्ड अलोनी स्थित प्राचीन शिव मंदिर सह मठिया में 24 घण्टा के अखंड अष्टयाम को लेकर भव्य कलश यात्रा महंत श्री श्री 108 रामबचन दास जी महाराज के नेतृत्व में निकाली गई। जिसमें सैकड़ों महिलाएं व पुरूष लाल पीले वस्त्र पहनकर जय श्री राम हर हर महादेव के नारे लगाते हुए बैंड बाजा डीजे हाथी घोड़े के साथ भैंसवरा पहाड़पुर नेवाजी टोला होते हुए डोरीगंज गंगा नदी तट पर पहुंचे। जहां ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में गंगाजल भरवाया।शोभायात्रा विभिन्न गांव से होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची। मौके पर किशोरी राय सुरेंद्र राय वकील राय प्रभात कुमार दीपक कुमार सोनू सागर आनंद राय मनोज कुमार रजनीकांत रामजी यादव समेत अन्य लोग थे।युवा पूजा समिति के कार्यकर्ताओं ने बताया कि अखंड अष्टयाम के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।