आग लगने से डेढ़ कट्ठा का गेहूं राख
गड़खा(सारण ):
गड़खा प्रखंड के मुकीमपुर नहर किनारे गेहूं के खेत में आग लगने से 1.5 कट्ठा की फसल राख हो गई।ग्रामीणों ने पंपी सेट व चापाकल से पानी चला कर आग पर काबू पाया, वरना बड़ी हादसा हो सकती थी। आग लगने से मकिनपुर निवासी राजेंद्र राय व मिथिलेश तिवारी के खेतों में लगी गेहूं जलकर खाक हो गई।ग्रामीणों ने बताया कि किसी ने बीड़ी सिगरेट पी कर फेंक दिया था। जो सुलग कर वृहद आग पकड़ ली। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद काबू पा लिया ,अन्यथा पूरी खलिहान की गेहूं जल जाती।घटना की सूचना मिलने के बाद अंचल कर्मी घटना की जांच में जुट गए।