29 बोतल शराब के साथ स्कार्पियो जप्त
गोपालगंज:— जिले के बरौली थाने की पुलिस सोनबरसा गांव के पास से स्कार्पियो गाड़ी मे 29 बोतल शराब सहित धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कि गिरफ्त में आया मिर्जापुर गांव का धंधेबाज विनोद राम है । इस मामले में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने विनोद राम सहित 2 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।