अभय कुमार के रिपोर्ट

गुलाब मेमोरियल कॉलेज के 502 बच्चों का रजिस्ट्रेशन किसी कारणवश बिहार सरकार के आदेशानुसार रद्द हो गया है। जिस कारण से बच्चे बहुत परेशान हैं और लगातार भविष्य की लड़ाई के लिए सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। कॉलेज के बच्चों के साथ मनीष कश्यप, रोहित मिश्रा और राहुल सिंह भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए। छात्रों ने बताया कि हमें अब आखरी उम्मीद जिला के युवा समाजसेवी मनीष कश्यप और छात्र नेता रोहित मिश्रा से है। मनीष कश्यप ने कहा चंपारण के साथ-साथ बिहार के जितने भी कॉलेज के बच्चों का रजिस्ट्रेशन रद्द हुआ है उन सबके लिए हम लड़ेंगे और बहुत जल्द उनका रजिस्ट्रेशन बहाल होगा, चाहे इसके लिए हमें फिर दोबारा जेल क्यों ना जाना पड़े पर गरीब छात्रों के भविष्य को बर्बाद नहीं होने देंगे। छात्र नेता रोहित मिश्रा ने बताया कि हम पिछले साल सतवारिया कॉलेज के बच्चों के लिए लड़े थे और उसके लिए जेल भी गए थे फिर भी हम इन गरीब छात्रों के लिए लड़ेंगे। 15 तारीख तक इसका समाधान हो वरना 16 तारीख से लगातार छात्रों के साथ मिलकर हम विरोध प्रदर्शन करेंगे। छात्र नेता राहुल सिंह ने बिहार सरकार से मांग की जल्द से जल्द इन छात्रों के समस्या का समाधान किया जाए।
आज कॉलेज में छात्रों के बैठक में आवाहन किया गया की 16 दिसंबर को सभी छात्र 11:00 बजे गुलाब मेमोरियल कॉलेज में किसी भी हाल में इकट्ठा हो।