भेल्दी ने अमनौर को 7 रन से हराया
भेल्दी(सारण) समस्तपूरा क्रीड़ा मैदान में सर्व हिंदुस्तानी युवा परिषद और हम हिंदुस्तानी द्वारा पांच दिवसीय समस्तपूरा प्रीमियम लीग का फाइनल मैच अमनौर और भेल्दी के बीच खेला गया। जिसमें भेल्दी की 7 रन से विजेता बनी।उद्घाटन छात्र रालोसपा के राहुल सिंह मकेर प्रमुख अभिषेक कुमार यादव,पूर्व विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मन्टू सिंह , समाजसेवी प्रियरंजन कुमार जदयू नेता सत्य प्रकाश यादव जिलाध्यक्ष सदाम हुसैन संतोष महतो और आलम राजा ने फीता काट उद्घाटन किया।सर्व हिन्दुस्तान युवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में भी काफी प्रतिभावान युवक हैं।जिन्हें खेलने का मौका मिलना चाहिए।छात्र नेता राहुल सिंह ने कहा कि खेल सामाजिक एकता बढ़ती है व खिलाड़ी पुर उत्साहित होते हैं। जदयू नेता सत्य प्रकाश ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी खेल का आयोजन होनी चाहिए। मंच संचालन उज्जवल निर्मल ने किया। मौके पर उप प्रमुख सुरेश्वर सिंह सोनू सिंह जयप्रकाश भारती अविनाश कुमार अमरजीत कुमार तेश यादव धर्मेंद्र कुमार पप्पू सिंह कन्हैया प्रसाद साह नागेंद्र कुमार दिनेश कुमार आदि उपस्थित थे।