10 लाख की संपति जली
✍परवेज अख्तर/सिवान,
हसनपुरा (सिवान) : एमएच नगर थाना क्षेत्र के पकड़ी बाजार स्थित सूर्या समर वस्त्रालय में गुरुवार की रात शॉर्ट सर्किट से हुई अगलगी में 85 हजार नकद समेत करीब 10 लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। ग्रामीण कुछ समझ पाते तब तक सबकुछ जल कर राख हो गया था। बाद में
ग्रामीणों के प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। बताया जाता है कि दुकान मालिक जलालपुर निवासी उदयभान सिंह गुरुवार की शाम अपनी दुकानबंद कर घर चले गए थे। तभी दुकान में रात्रि करीब 11 बजे धुआं निकलता देखा। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं।




Recent Comments