दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
चनपटिया के कनीय विद्युत अभियंता राजीव कुमार सिंह हमेशा से अपने काम को लेकर विद्युत विभाग के आंखों के तारे रहे हैं.विभाग के द्वारा कई पुरस्कारों से नवाजे गए श्री सिंह ने पुनः एक पुरस्कार प्राप्त कर जिले का नाम रौशन किया है.विगत एक नवंबर को पटना में हुए विभाग के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में सीएमडी अमृत प्रत्यय ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया.
बाद में स्थानीय स्तर पर कार्यपालक अभियंता दिवाकर लाल एवं एसपी जयंतकांत ने श्री सिंह को पुनः सम्मानित किया.श्री सिंह के इस उपलब्धि पर पूरे विभाग में खुशी की लहर है.





Recent Comments