ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले

✍परवेज अख्तर/सिवान,
रघुनाथपुर (सिवान) : प्रखंड मुख्यालय स्थित बनकट टोला में शुक्रवार की सुबह में एक वृद्ध महिला को बच्चा चोर की आशंका पर ग्रामीणों ने घेर लिया। उक्त महिला के बोलचाल की भाषा, रहन सहन व रूप रेखा भिन्न दिख रही थी। ग्रामीणों ने सूझ बूझ दिखाते हुए उक्त महिला को रघुनाथपुर थाना के सिपुर्द कर दिया। थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने जांच पड़ताल कर बताया कि उक्त महिला प्रथम दृष्टया मानसिक रूप से विक्षिप्त नजर आ रही है। पूछने पर अपना नाम व पता नमती देवी, पति-जोखन चौहान, घर-सीतही भाया विश्रामपुर,जिला-महराजगंज (उत्तर प्रदेश) बता रही है। उसे प्राथमिक उपचार कराकर परिजन को सौंप दिया जाएगा।