एकमा आ रहे हैं राव रणविजय, विजार्ड टेक में विद्यार्थियों को करेंगे संबोधित
विनीत कुमार, एकमा
जाने माने अभिनेता राव रणविजय एकमा आ रहे हैं। शनिवार को राव रणविजय ब्लॉक रोड में अवस्थित विजार्ड टेक कंप्यूटर एकेडमी में छात्र छात्राओं को संबोधित करेंगे। इनके कार्यक्रम को ले एकमा में जोर शोर से तैयारियां की जा रही हैं।

विजार्ड टेक कंप्यूटर अकेडमी के निदेशक ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि शनिवार को राव रणविजय एकमा में छात्र छात्राओं को संबोधित करेंगे। वे विजार्ड टेक में अध्धयनरत बच्चों का उत्साहवर्धन करेंगे।

आपको बता दे कि राव रणविजय ने “एक सुखद यात्रा : सारण” डॉक्यूमेंट्री भी बनाई है जो सारण जिले के ऐतिहासिक धरोहरों को समेटे हुवे है।

इसके अतिरिक्त पूर्ण रूप से शैक्षणिक पृष्ठभूमि पर आधारित “मास्टरसाहब” नाम से एक लघु फ़िल्म में राव रणविजय ने अभिनय किया था। मास्टरसाहब फ़िल्म को भी दर्शकों ने खूब सराहा था।

इसके अतिरिक्त राव रणविजय टीवी सीरियल क्राइम पेट्रोल, सेनुर मांगे टिकुली, हिटलर दीदी, ये रिश्ता क्या कहलाता है, ससुराल गेंदा फूल, हैप्पी होम्स, इट्स टाइम टू चेंज आदि में भी अभिनय करके अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके है।

राव रणविजय के एकमा आगमन को ले लोग उत्साहित हैं। राव रणविजय के एकमा आगमन को ले तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।