पकड़े गए चोर को जेल
✍परवेज अख्तर/सिवान,
पचरुखी (सिवान) : महादेवा ओपी क्षेत्र के बिंदुसार बुजुर्ग की आंगनबाड़ी सेविका के घर चोरी के प्रयास में दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया था। इस मामले में शुक्रवार को गृह मालिक फुलजहां बेगम के आवेदन पर थाने में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने पकड़े गए दोनों युवकों को पूछताछ के बाद शुक्रवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खालिसपुर निवासी कारामात अली तथा अतुल्ला खान उर्फ वशीम है। ज्ञात हो कि फुलजहां बेगम बुधवार को अपने भुसर के निधन पर उनके घर गई थी।




Recent Comments