हाईटेंशन लाइन की स्पार्किंग से खेत में पड़ी गेंहू की फसल स्वाहा
राकेश फौजदार 
भरतपुर 6 अप्रेल। राजस्थान के धौलपुर में सैपऊ थाना क्षेत्र के हसपुरा गांव में शार्ट सर्किट से खेत में पड़ी गेंहू की फसल में आग लग गई। आग में पीड़ित किसान की एक बीघा फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित किसान गफूर खान ने बताया कि उसके खेत के ऊपर से नीचे झूल रही हाईटेंशन लाइन गुजर रही है जिसमे आए दिन स्पार्किंग होती रहती थी। बुधवार दोपहर को तेज हवा में तार आपस में टकरा गए। इस दौरान तारों से निकली चिंगारी फसल में पहुंच गई और देखते ही देखते खेत में पड़ी गेंहू की फसल आग की भेंट चढ़ गई।आग की सूचना पर किसान का परिवार जब तक खेत पर पहुंचा तब तक एक बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।