
मकेर / मकेर बीडीओ रितिका सहाय के मातृत्व अवकाश में जाने के उपरांत नयी बीडीओ के रूप में शिवांगी कुमारी ने योगदान दिया है । विदित हो कि पूर्व बीडीओ के मातृत्व अवकाश में जाने के बाद से मकेर बीडीओ का प्रभार मकेर सीओ निभा रही थी । नयी बीडीओ शिवांगी कुमारी ने एक प्रातः किरण से बातचीत के दरम्यान उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओ को अमलीजामा पहनाने का कार्य किया जाएगा जिसमे प्रखंड में राशन कार्ड बनाने के कार्य को किया जाएगा ताकि बचें हुए गरीब असहाय लाभुकों को उन्हें लाभान्वित किया जा सके साथ ही पूर्व से लंबित मामलों को शीघ्र निपटारा करना है ।आगे उन्होंने बताया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा साथ ही प्रखंड वासियों से आपेक्षिक सहयोग की बात कही ताकि योजनाओं की क्रियान्वयन में किसी तरह की परेशानी नहीं हो ।




Recent Comments