चुराई हुई वाईकों के साथ एक गिरफ्तार बाल अपचारी निरूद्ध
राकेश फौजदार
भरतपुर ३ अप्रेल। राजस्थान में भरतपुर की थाना पहाडी तथा थाना उच्चैन पुलिस ने चुराई हुई बाइको के साथ एक जने को गिरफ्तार कर एक बाल अपचारी को निरूद्ध किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कस्वा पहाडी निवासी जसवीर रायसिक्ख की बाइक नम्बर आरजे 02 बीएस 8111 को चोरी कर ले जाने के मामले में सहायक उपनिरीक्षक धर्मपाल सिंह द्वारा सालिम मेव निवासी ककराला थाना सीकरी को तथा थाना उच्चैन पुलिस ने गांव बहरावली थाना उच्चैन निवासी मदनसिंह कुशवाह की बाइक नम्बर आरजे 05 एसएन 4188 को चोरी कर ले जाने के मामले में रामू सिंह हैड कानिस्टेबिल द्वारा गांव भैंसा थाना उच्चैन निवासी बाल अपचारी को निरूद्व कर चुराई हुई मोटरसाईकिल को बरामद किया है।




Recent Comments