सोनपुर। नवविवाहिता महिला ने आत्महत्या के ख्याल से सोनपुर पुरानी गंडक पुल पर से शुक्रवार के शाम छलांग लगा दी. जहां राहगीरों ने उस घटना के देखकर हो -हल्ला मचाया. जहां नदी में नाविकों ने उसे गंडक नदी से निकाल कर इसकी जानकारी हरिहरनाथ पुलिस को दी
जहां पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर डूबी नवविवाहिता महिला को अनुमंडलीय अस्पताल सोनपुर में भर्ती कराया जहां उसकी ईलाज करने के बाद ठीक हुई. इस घटना की जानकारी डूबी हुई बच्ची के परिजनों को दी.जहां उसकी मां वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के रहने वाली आशा देवी ने बताई कि वह अपनी बच्ची की शादी 6 दिन पूर्व की थी.जहां बच्ची अपने पति के साथ मायके आ रही थी. इसी बीच रास्ते में पति को झांसा देते हुए दूसरे वाहन पकड़ कर सोनपुर के पुराने गंडक पुल पर पहुंचकर नदी में छलांग लगा दी। जहां नविको ने उसकी जान बचा ली. डूबी लड़की ने बताया कि वहां शादी करने से इनकार कर रही थी जहां घर के सदस्यों में जोर जबरदस्ती शादी कर दी है। इसी गुस्से में आकर वह इस तरह की घटना का अंजाम दिया है। इस घटना की जानकारी नव विवाहिता के मायके वाले और ससुराल वाले ने पहुंचकर वस्तु स्थिति की जानकारी दी। इस संबंध में हरिहरनाथ थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि पुरानी गंडक पुल से एक नव विवाहिता ने छलांग लगा दी थी. जहाँ नाविकों ने उसे बचा लिया।डूबी नवविवाहित महिला को समझा बुझा कर उसे घर भेज दिया गया है।




Recent Comments