38 हजार रुपये के चेक ने उड़ाए होश
राकेश फौजदार 
भरतपुर 6 अप्रेल। राजस्थान के भरतपुर में सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई सूचना के साथ 38 हजार रुपये का चेक मिलने से सूचना मागने बाले के होश उड़ गए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उपखण्ड डीग की उपतहसील जनूथर के रहने वाले भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष चन्द्रभान गुप्ता उस समय दंग रह गये जब चाही गई सूचना के साथ 38,000 रु. का चैक निकला जो एनएसवी के उपलक्ष्य में जिला स्वास्थ्य समिति सवाईमाधोपुर के नाम देय है। यह चैक सहायक लेखाधिकारी सीएमएचओ कार्यालय भरतपुर द्वारा हस्ताक्षरित है। बताया गया है कि नदबई उपखण्ड में ब्लॉक सीएमएचओ के यहां आरटीआई के तहत बिंदुवार माह जनवरी 2016 से माह दिसम्बर 2016 तक क्षेत्र में मय दिनाकं किये गये विजिट एवं नदबई कस्बे में संचालित होलसेल, रिटेलर मेडीकल दुकानों की कुल संख्या के बारे में सूचना माँगी थी।