जल मंदिर और बस सर्विस सेंटर का उदघाटन तमाशा बना

राकेश फौजदार
भरतपुर 6 अप्रेल। राजस्थान सवाईमाधोपुर में राजस्थान राज्य परिवहन निगम बस डिपो में बुधवार को जल मंदिर और बस सर्विस सेंटर का उदघाटन नेताओ के आपसी तालमेल के अभाब में तमाशा तो बना ही साथ ही आमजन को इस गर्मी में घंटो तक नेताओ का इन्तजार करना पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यक्रम दोपहर 12 बजे शुरू होना था लेकिन दोपहर लगभग 2 बजे संसदीय सचिव जितेंद्र गोठवाल के पहुंचने के बाद कार्यक्रम शुरू किया गया। मजेदार बात यह रही कि संसदीय सचिव जैसे ही जल मंदिर का उदघाटन कर लौट रहे थे तो एकाएक विधायक दिया कुमारी भी बस डिपो पर पहुंच गईं बाद में दोनों ने एक साथ बस डिपो पर लगाए गए बस सर्विस सेंटर का फीता काटकर उदघाटन किया।कार्यक्रम देरी से शुरू होने पर वहां मौजूद लोगों में नाराजगी दिखाई दी।




Recent Comments