दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा (सारण)। स्थानीय नगर पंचायत सभागार में शनिवार को प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा के 56 स्कूली छात्र-छात्राओं को नगर प्रशासन द्वारा मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.कार्यक्रम की शुरुआत में सभागार में उपस्थित सभी लोगों को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया.इसके बाद नगर पंचायत की मुख्य पार्षद रूबी सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी हरिश्चंद्र, स्वच्छता पदाधिकारी रश्मि और सुनील चौरसिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया.प्रतियोगिता के तहत निबंध, प्रश्नोत्तरी और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं.इसमें खेदन प्रसाद उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया.चित्रकला में प्रीति और प्रश्नोत्तरी में विश्वजीत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया.वहीं, निबंध प्रतियोगिता में खेदन प्रसाद उच्च विद्यालय की अंजली कुमारी ने प्रथम तथा जीसस मैरी चिल्ड्रेन स्कूल शिल्हौरी की अमीषा कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया.इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष रूबी सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी हरिश्चंद्र, स्वच्छता पदाधिकारी रश्मि, लेखापाल रणधीर सिंह, उप मुख्य पार्षद धीरज कुमार, सुनील चौरसिया समेत नगर पंचायत के सभी वार्ड सदस्य, विभिन्न स्कूलों के शिक्षक और बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे.सभी अतिथियों ने विजेता छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया.