दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा बिहार सरकार की तरफ से दिए गए खेल स्कॉलरशिप में मढ़ौरा के चार फुटबॉलर को प्रेरणा स्कॉलरशिप के लिए चयन किया गया था। सभी चयनित खिलाड़ी को शुक्रवार को बिहार सरकार की तरफ से स्कॉलरशिप का स्वीकृति प्रमाण पत्र दिया गया। चारों खिलाड़ी को खेल के साथ साथ पढ़ाई के लिए अब सलाना तीन लाख रुपया का स्कॉलरशिप बिहार सरकार से मिलेगा। बिहार सरकार ने आवेदित खिलाड़ियों से अंतिम चयन की सूची जारी कर दी थी इसमें मढ़ौरा के चार फुटबॉल के खिलाड़ी का नाम शामिल था। बता दे कि बिहार सरकार खेल मंत्रालय द्वारा उत्कर्ष, सक्षम और प्रेरणा छात्रवृत्ति योजना के तहत 514 खिलाड़ियों का चयन किया था। उत्कर्ष छात्रवृत्ति के अंतर्गत खिलाड़ी को सलाना 20 लाख रुपया, सक्षम छात्रवृत्ति के तहत खिलाड़ी को वर्ष में 5 लाख रुपया और प्रेरणा छात्रवृत्ति के तहत 3 लाख रुपया सलाना की सहायता राशि छात्रवृत्ति के रूप में दी जानी है।

मढ़ौरा के चार फुटबॉलर का हुआ था चयन
मढ़ौरा फुटबॉल क्लब से चार फुटबॉलर का चयन बिहार सरकार की प्रेरणा स्कॉलशिप के लिए हुआ था। इसमें धरमपुर ठेकही निवासी शशिभूषण सिंह, संगीता देवी का पुत्र 16 वर्षीय साहिल कुमार, धरमपुर जाफर अमनौर निवासी लालबाबू शर्मा, माधुरी देवी का 16 वर्षीय पुत्र बिपुल कुमार शर्मा, विक्रमपुर मढ़ौरा निवासी सुनिल सिंह, रेखा देवी का 16 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार, धरमपुर जाफर अमनौर निवासी शंकर सिंह का16 वर्षीय पुत्र अमृत कुमार सिंह का नाम शामिल था। सभी मढ़ौरा फुटबॉल क्लब के नियमित खिलाड़ी है। इसमें साहिल नेशनल अंडर-14, अंडर- 17 खेल चूका है। बाकी के तीनों खिलाड़ी स्टेट चैम्पियनशिप खेल चूके थे। इसके अतिरिक्त चारों बच्चे राज्यस्तरीय मशाल प्रतियोगिता के विजेता रहे है ।