सोनपुर। जन शिक्षण संस्थान गाँधी आश्रम सोनपुर, स्थित संस्थान में फूड फेस्टिवल का  आयोजन किया गया जिसमे काफ़ी सांख्य में महिलाओ ने शुक्रवार क़ो भाग लिया।सभी महिलाओ ने एक से बढ़कर एक वेहतरीन व्यंजन बनाये. उक्त बात के जनकारी देते हुए
संस्थान के निदेशक संजय कुमार दुबे ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य लाभार्थियों को पौष्टिक एवं संतुलित भोजन के महत्व से अवगत कराना, स्थानीय एवं पारंपरिक व्यंजनों को प्रोत्साहित करना तथा उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामसुंदर दास महिला महाविद्यालय, सोनपुर के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार थे। उन्होंने संतुलित आहार, स्वच्छ भोजन एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लाभार्थियों को पौष्टिक भोजन अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर जन शिक्षण संस्थान के निदेशक  संजय कुमार दुबे एवं प्रोग्राम ऑफिसर कुमारी अल्पना ने भी उपस्थित लाभार्थियों को संबोधित करते हुए पोषण, स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा के महत्व की जानकारी दी।
फूड फेस्टिवल में जन शिक्षण संस्थान के सभी ट्रेडों के लाभार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट, पौष्टिक एवं पारंपरिक व्यंजन तैयार कर उनका आकर्षक प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने सभी स्टॉलों का अवलोकन किया, व्यंजनों का स्वाद लिया तथा प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की।
प्रतियोगिता में नेहा सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान, तन्या सिंह ने द्वितीय स्थान तथा सुप्रिया कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा विजेताओं को सम्मानित किया गया।
फूड फेस्टिवल में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को उनकी सक्रिय सहभागिता एवं उत्साहवर्धन के लिए प्रोत्साहन स्वरूप पेन वितरित किए गए। इस अवसर पर अतिथियों ने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
अंत में सभी के सहयोग से फूड फेस्टिवल हर्षोल्लास एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
       इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु कर्मचारी कुमारी अल्पना ,धर्मराज तमन्ना , पंकज कुमार राय पूनम कुमारी ,खुशी कुमारी एवं सरिता सिन्हा, मंजू देवी, विनीता कुमारी, रूपाली कुमारी, तथा प्रियंका कुमारी सभी ने अहम भूमिका निभाई।