
दैनिक खोज खबर/मशरक (सारण)। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मशरक ने 55वीं केवीएस राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता-2026 में पहली ही भागीदारी में इतिहास रचते हुए अंडर-14 बालक कबड्डी स्पर्धा में रजत पदक जीता। पंजाब के फगवाड़ा में आयोजित प्रतियोगिता में पटना क्षेत्र की टीम, जिसमें विद्यालय के सभी 10 खिलाड़ी शामिल थे, ने लगातार छह मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में वाराणसी से 43-45 से हारकर टीम रजत पदक पर कब्जा जमाने में सफल रही। टीम के कोच अंशु कुमार के मार्गदर्शन में मिली इस सफलता पर विद्यालय परिवार, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी। टीम के तीन खिलाड़ियों का चयन SGFI के लिए भी हुआ है।टीम में आशिष राज, डुगु कुमार, प्रिंस कुमार, अमरीश राय, नफीस मझहर, विवेक कुमार, मुकेश कुमार, ऋषि हंस, आरिफ रज़ा और शिवम कुमार शामिल थे। टीम के कोच एवं विद्यालय के टीजीटी अंशु कुमार के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने पहले क्षेत्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया और फिर राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक हासिल किया।




Recent Comments