✍परमार डाॅट काॅम: सीवान ☎07004126180

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बाद शायद पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ही ऐसे शक्स है, जिनके निधन के बाद गांव के चौपाल से लेकर दिल्ली के राजपथ तक श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर के लोग अपने प्रिये नेता को श्रद्धांजलि दे रहे है । 



शनिवार को सीवान शहर के  साधु मेडिसिन काम्प्लेक्स में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर के श्रद्धेय  अटल बिहारी वाजपेयी जी  को भावपूर्ण पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई ।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता दवा व्यवसायी  संघ के प्रेसिडेंट भूपेंद्र कुमार ने की। इस मौके पर संघ  सेक्रेटरी राजकुमार जी,डॉ कृष्णमोहन जैसवाल,ओमप्रकाश साह,अरविन्द चौधरी,राजीव कुमार चौबे,पिंटू सिंह,नीलेश वर्मा नील,राजेश प्रसाद,विजय कुमार,आशुतोष कुमार,बिनय कुमार सहित दर्जनों की संख्या में जिले के विभिन्न स्थानों से आए  दवा व्यवसायियों ने श्रद्धेय अटल जी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐