✍परमार डाॅट काॅम: सीवान ☎07004126180




देश की राजनीति के आजाद शत्रु राजनेता भारत रत्न अटल बिहार वाजपेई के निधन से सारा देश मर्माहत हैं । दिल्ली के राजपथ से लेकर सुदूर गांवों के चौपालों तक में लोग उन्हें श्रद्धापूर्वक याद कर के श्रद्धांजलि दे रहें हैं । इसी क्रम में बिहार व उत्तर प्रदेश के सीमा पर स्थित सीवान जिले के सुदूर दक्षिणांचल में अवस्थित रघुनाथाथपुर प्रखंड के आदर्श ग्राम नरहन के युवाओं ने भी अपने प्रिये नेता को श्रध्दांजलि दी ।इस मौके पर श्रद्धेय अटल जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित किया गया,उसके बाद कैंडिल जलाया गया। श्रद्धांजलि सभा को  संजीत सिंह,विक्रांत सिंह, मुकेश सिंह व RJ  राणा प्रताप सिंह ने संबोधित कर के अटल जी के  व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर  ओमप्रकाश सिंह, राजू सिंह, अमितेष सिंह, राजीव सिंह, चंदन सिंह, शैलेन्द्र सिंह, मुन्ना सिंह, मनोरंजन सिंह, अप्पू सिंह, अजय गिरी, गोलू सिंह, राहुल सिंह, अभय सिसोदिया, विनय सिंह, छोटू यादव, राहुल गिरी, रोहित सिंह, गुंजन गिरी, अप्पू सिंह, विशाल गिरी सहित दर्जनों की संख्या में युवा मौजूद थे।