
संजय विजित्वर (हाजीपुर)- । हिंदू जागरण मंच के तत्वाधान में प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में भारतीय सीमा के लद्दाख पर चीन द्वारा किए गए फायरिंग में भारत के एक वरिष्ठ सेना अधिकारी तथा 2 जवान शहीद हुए जिसके विरोध में चीन द्वारा उत्पादित सामानों का बहिष्कार किया गया जिसमें मोबाइल ,लैपटॉप, कपड़े, फाइल , खिलौने तथा अन्य
अनेक वस्तुओं की होलिका दहन हाजीपुर स्टेशन चौक के शिवाजी- द्वार स्थित भारत माता मंदिर पर किया गया। अपने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि हिंदू जागरण मंच के आह्वान पर हिंदू युवा वाहिनी, हिंदू वीरांगना वाहिनी, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद, पूर्व सैनिक संघ, महावीर मंदिर सेवा समिति, गांधी आश्रम विकास मंच सहित अनेक संगठन ने इसमें भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता गंगोत्री प्रसाद सिंह ने किया तथा होलिका दहन कार्यक्रम का संचालन पूर्व सैनिक संघ के महासचिव सुमन कुमार ने किया। विशेष रुप से हिंदू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि जब तक हम चीन निर्मित एक भी वस्तु खरीद कर अपना पैसा चीन को देते रहेंगे तब तक हम उसी पैसे से बनने वाले गोला ,बारूद के शिकार होते रहेंगे। भारतीय वीर जवानों के पीठ पर जो गोली लगी है ,उस गोली की कीमत भी हम भारतवर्ष के लोगों ने चीन निर्मित सामानों को खरीद कर चुकता किया था। आज उसी पाप का परिणाम है कि हमारे ही पैसे से हमारे ही सीमा पर, हमारे छाती पर गोलाबारी की जा रही है ।आज के इस होलिका दहन कार्यक्रम में लोगों ने उपस्थित होकर अपने-अपने घर से चीन निर्मित-उत्पादित वस्तुओं को लाकर जो होलिका दहन किया है, वास्तव में आज के समय की यही मांग है। सन् 1962 ई० में चीन ने हम पर धोखे से हमला किया था, फिर भी पूर्व की सरकारों ने उससे सबक नहीं सीखा। वर्तमान में मोदी सरकार ने जब वहां पर सड़क बनाना शुरू किया तथा वोफॉर्स तोप, अर्जुन टैंक की तैनाती की तब चीन बौखलाहट में दुस्साहस कर रहा है ।चीन की वास्तविक चरित्र से पूरी दुनिया अवगत है। विस्तारवादी चीन कभी अपने पड़ोस ताइवान को,तो कभी दक्षिण कोरिया को और तिब्बत को हड़पते हुए पूरी तरह से निगल गया। आज हांगकांग के अंदर भी जो लोकतांत्रिक लोग हैं उनकी आवाज को बंदूक और तोपों से दबाया जा रहा है। पूरी दुनिया का जनमत चीन के विरोध में है और आज भारत का संगठन पूरे दुनिया के मानवतावादी समाज से निवेदन करता है कि यह समय की मांग है कि हम सब लोग इकट्ठे होकर चीन जैसे विस्तार वादी देश को एक साथ जवाब दें। वक्ताओं ने कहा कि भारत अब सन् 1962 ई० का देश नहीं है ।देश का नेतृत्व जिनके हाथों में है, उनसे भारत पूरी तरह सुरक्षित है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक और गुजरात से लेकर गुवाहाटी तक भारतवर्ष की जनता खून देगी, प्राण देगी ,लेकिन देश की माटी कभी न देगी। आज कम्युनिस्ट पार्टी के लोग पिछली गलतियों से सबक लेते हुए देश के पक्ष में खड़े हो जाएं तथा चीन की कम्युनिस्ट शासन को मुंह तोड़ जवाब दें तभी उनका पाप धुल सकेगा। आज के कार्यक्रम में वीरांगना वाहिनी की बहन भारती, आरसीएम के प्रमुख लीडर अनंत राय तथा गांधी आश्रम विकास संघ के अमरदीप राय ,महावीर मंदिर सेवा समिति के अरविंद राय, हिंदू जागरण मंच के बिक्कु कुमार, धर्म जागरण के वरिष्ठ अधिवक्ता श्यामानंद तथा पूर्व सैनिक सेवा संघ के महासचिव सुमन कुमार, अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह, हिंदू जागरण के अनिल कुमार कुशवाहा, नगर अध्यक्ष राजकुमार सिंह, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष त्रिवेणी कुमार उपस्थित थे। हिंदू जागरण मंच ने वीर सैनिकों के श्रद्धांजलि में दीप जलाकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा सीमा पर सैनिकों के लिए रक्तदान करने की संकल्प दोहराई।




Recent Comments