गम्भीर मरीजों के लिये हनुमान बने डॉ चन्दन
सूचना मिलते ही पहुँच रहे ऑक्सीजन के साथ

दिघवारा। वैसे तो चिकित्सको को धरती के दूजे भगवान की उपाधि से समाज नवाजता है।वही इस उपाधि के बाद भी कुछ ऐसे चिकित्सक भी समाज मे उपस्तिथ है जो न केवल अपने यहॉ मरीजो का इलाज न्यूनतम शुल्क पर कर रहे बल्कि अनुमंडल में गम्भीर मरीजो को अपने तरफ ऑक्सीजन सिलेंडर की सुविधा उपलब्ध करा रहे है।इन्हें अब इलाके में मरीजो के हनुमान तक कि उपाधि दी गई है। ज्ञात हो कि एक ओर जहां इस वैष्विक महामारी में क्षेत्र के नेतृत्व की चाह रखने वाले राजनीतिक व्यक्ति अपने घरों तक सिमट गए है।वही ये चिकित्सक के रूप में जहां समाज को अपना समय देने के बाद भी थोरा देर भी नही करते हुए ऑक्सीजन की आवश्यकता की सूचना मिलते ही कुछ साहसी युवाओं के साथ कोविड प्रोटोकोल का पालन करते हुए पहुँच जा रहे है।ऐसी मदद से मरीज एवं उनके परिजनों को दोहरा लाभ मिल रहा है ।पहले तो उन्हें आपातकाल में बिना भागदौड़ किये ऑक्सीजन की सुविधा दूसरा कोविड कोरोना काल मे घर पर ही चिकित्सीय सलाह।बताते चले कि विगत वर्ष भी कोविड महामारी के वक्त इन्होंने सैकड़ो मरीजो को ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करा उनके प्राणों की रक्षा किये थे ।वही इस वर्ष अभी तक लगभग 1 दर्जन जगह पर जाकर गम्भीर मरीजो को ऑक्सीजन एवं अन्य जरूरी मदद पहुचाकर उनकी जिंदगी बचा चुके है।