
सारण डीएम ने मानव श्रृंखला की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक●
◆मढ़ौरा और मशरक प्रखंडों की तैयारियों में त्रुटि के लिए लगाई फटकार, इसुआपुर के तैयारियों को सराहा
मढ़ौरा(सारण). मंगलवार को सरकार के जल,जीवन और हरियाली योजना के जागरूकता के लिये बिहार में प्रस्तावित 19 जनवरी को आयोजित होने वाली मानव श्रृंखला की सफलता के लिए सारण डीएम सुब्रत कुमार सेन ने स्थानीय हाई स्कूल के परिसर में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की ।जिसमें मढ़ौरा एसडीओ बिनोद कुमार तिवारी और मशरख, मढौरा, इसुआपुर प्रखंडों के अधिकारियों के साथ मानव श्रृंखला के लिए प्रतिनियुक्त किये गए जोनल, सेक्टर, एरिया इंचार्च शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए सारण डीएम श्री सेन ने कहा कि जीवन के लिये पर्यावरण को संरक्षित करने की जरूरत है।इसके लिए अतिक्रमित जल स्रोतों को अतिक्रमण मुक्त करने का कार्य किया जा रहा है।आने वाले समय मे सरकार मॉइक्रो प्लान के जरिये राज्य में ढाई करोड़ पेड़ लगाने का एक लक्ष्य का निर्धारण करने वाली है।जिसके तहत संभावित तिथि आगामी 9 अगस्त को बड़ी संख्या में एक दिन में सरकारी भवनों के खाली परिसर, स्कूलों के खाली परिसर ,पोखर और सड़को के किनारे पेड़ लगाने की योजना पर काम शुरू करने वाली है।सभी की सफलता जन भागीदारी से ही संभव हो पायेगा।मानव श्रृंखला की सफलता के लिए सभी जन प्रतिनिधियों ,बच्चों और उनके अभिभावकों से सहयोग लेने की जिम्मेवारी अधिकारियो को देते हुए कहा स्कूली बच्चों से संपर्क के साथ ही नजदीकी टोले और मुहल्ले के लोगों को भी स्वेच्छा से प्रेरित कर सफलता सुनिश्चित करने का काम करेंगे।इसके लिए जन प्रतिनिधियों से संपर्क किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मानव श्रृंखला पर्यावरण संरक्षण के साथ ही नशा मुक्त निर्माण समाज का निर्माण,दहेज मुक्त व बाल विवाह रोकने के प्रति जागरूक करना मुख्य उद्देश्य है। मानव श्रृंखला की सफलता के लिए बैठक से पूर्व संबंधित प्रखंडों के बीडीओ द्वारा तैयार खांका के आधार पर प्रत्येक सेक्टर और एरिया के अधिकारियों से डीएम ने बारी बारी से पूछताछ कर जानकारी ली और जरूरी सुझाव भी दिये।समीक्षा के दौरान मढ़ौरा बीडीओ मनोज कुमार अग्रवाल की तैयारियों में डीएम ने कमियां गिनाई और इसको लेकर पुनः नए सिरे से तैयारियां दुरुस्त करने को कहा। मशरक प्रखंड के अधिकारियों द्वारा की जारी तैयारियों से भी डीएम असंतुष्ट दिखे और वहा पर अलग से समीक्षा बैठक करने को कहा।वहीं इसुआपुर के अधिकारियों द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा करते हुए डीएम काफी संतुष्ट हुए और अधिकारियों के कार्यो की सराहना किया। बैठक में एक दर्जनसे अधिक मानव श्रृंखला निर्माण की सफलता के लिये प्रतिनियुक्त सेक्टर और एरिया इंचार्च अनुपस्थि रहे।जिसको लेकर डीएम ने बैठक में शामिल जिला शिक्षा पदाधिकारी को स्पस्टीकरण कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया और कहा कि बैठक में अनुपस्थिति घोर लापरवाही है,चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।

मानव शृंखला का पूर्वाभ्यास करते डीएम व अन्य
समीक्षा बैठक के पूर्व सारण डीएम सुव्रत कुमार सेन और मढ़ौरा एसडीओ बिनोद कुमार तिवारी ने मढ़ौरा उच्च विद्यालय के मैदान में उपस्थित अधिकारियों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं के साथ हाथ से हाथ पकड़कर मानव श्रृंखला का पूर्वाभ्यास किया. साथ ही डीएम ने स्कूल परिसर में वृक्षारोपण कर लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।इस मौके पर मढ़ौरा बीडीओ मनोज कुमार अग्रवाल, सीओ ओमप्रकाश, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी रवि रंजन तिवारी,प्रभारी एजीएम विनोद कुमार, एमओ विकाश रंजन, स्वास्थ प्रबंधक शुशील कुमार गौतम, बीआरपी, प्रमोद कुमार सिंह, इसुआपुर के बीडीओ चंदन कुमारसीओ अजय कुमार, बीईओ अशोक कुमार, बीएओ राजनारायण प्रसाद, जीविका के मोसेस मिंग, केआरपी संतोष कुमार, सीडीपीओ छाया कुमारी,मशरक प्रखंड के भी अधिकारियों समेत बड़ी संख्या में शिक्षकों, जीविका के कर्मियों ने उपस्थिति दर्ज कराई।
◆डीएम ने प्रखंड में चल रहे सात निश्चय योजना का भी किया समीक्षामढ़ौरा. स्थानीय मनरेगा सभागार में डीएम ने प्रखंड के विकास योजनाओं की समीक्षा की।जिसमें मुख्य रूप से सात निश्चय योजन ना के तहत चल रहे कार्यो की जानकारी ली।जिसमें नल जल, स्वछता अभियान के तहत शौचालय निर्माण, आवास योजना आदि में तेजी लाने को संबंधित अधिकारियों को कहा।इस मौके पर एसडीओ बिनोद कुमार तिवारी, बीडीओ मनोज कुमार अग्रवाल, समेत पंचायत सचिव आवास सहायक और मनरेगा कर्मी उपस्थित थे।




Recent Comments