सीवान:नपं चुनाव मे निरोधात्मक कारवाई हेतु सौकङो लोग चिन्हित
——
बरुणेश आनन्द बरुण की रिपोर्ट
——
मैरवा – (सीवान)
नगर पंचायत चुनाव के मद्देनजर चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराने के लिए पुलिस व प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरु कर दी । इस बार इक्कीस मई को होनेवाले चुनाव में कोई असामाजिक तत्व किसी तरह की गड़बड़ी नहीं कर पाये इसके लिए प्रत्येक स्तर पर प्रयास की सूचना मिल रही है । कोई भी मतदाता को डरा धमका या बंधक बना मतदाता नही करा सकता किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर पुलिस त्वरित गति से कार्रवाई करते हुए सख्ती से निपटेगी। चुनाव के दौरान गड़बड़ी करने की अशांका को ले अराजकताओ की सूची तैयार हो रही है ऐसे व्यक्तियो पर सीसीए के लिए प्रस्ताव भेजा जा रहा है।नगर पुलिस ने तेरह वार्डो के सौकङो लोगों को चिन्हित कर सूची बना निरोधात्मक धारा 107 की कार्रवाई हेतु जिला प्रशासन को सौप दिया ऐसे व्यक्तियो पर एसडीओ कोर्ट से नोटीस जारी होंगी जिन्हें मजिस्ट्रेट के समक्ष उपस्थित हो सशर्त बॉड भरना होगा। जिसमे चुनाव में किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं करने की बात होगी । अगर किसी गड़बड़ी में संलिप्त हुए तो कार्रवाई के साथ 20 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक बॉड भरना होता है। जिन पर यह कार्रवाई होती है वे चुनाव में शिथिल रहते हैं। उन्हें डर रहता है कि अगर किसी तरह की गड़बड़ी होगी तो उसमें फंस जाएंगे जिसके कारण ऐसे लोग अन्य को भी गड़बड़ी करने से रोकते हैं।सौकङो के साथ ही अन्य की भी पहचान की जा रही है। सीसीए के लिए पांच असामाजिक तत्वों के खिलाफ थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने एसपी से अनुशंसा की है वैसे में ऐसे लोगों को जिला बदर किया जाएगा या उन्हें थाने में हाजिर होना होगा।नगर क्षेत्र सीमावर्ती होने के कारण यूपी के बॉडर पर पुलिस नजर रख रही है।क्षेत्र परिसीमन के साथ ही यूपी की सीमा है।वहा से असामजिक तत्वो के नगर में प्रवेश की प्रबल संभावना है इसके लिए बॉर्डर पर जांच व छापेमारी देखी जा रही है।




Recent Comments