स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मे मुख्य द्वार पर ताला लगा कर करते है लेनदेन
उपभोक्ता परेशान, तेज धूप मे खडे रहते होकर करते है इन्तजार
संजय चौरसिया
हरनावदाशाहजी 17 अप्रैल।कस्बे के अकलेरा मार्ग स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के उपभोक्ता आये दिन परेशानीयो से झूझ रहे है। सोमवार सुबह बारह बजे करीब बैंक के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया जिससे महिला-पुरुष और बच्चे तेज धूप मे खडे रहकर ताला खुलने का इन्तजार करते रहे। 
कस्बे मे स्टेट बैंक की एक ही शाखा है जहा करीब चार ग्राम पंचायत के लोग लेनदेन के लिए आते है। काश्तकार भी ग्रामीण अंचल से कई किलोमीटर की दूरी तय कर बैंक शाखा तक पहुंचते है। बैंक प्रबंधन के इस रवैये से उपभोक्ताओ मे नाराजगी है। जब तापमान 45 डीग्री के करीब हो और इस तेज धूप मे घंटो खडे होकर ताला खुलने का इन्तजार करना पडे तो नन्हे मुन्ने बच्चो के साथ आई महिलाओ को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पडता है। पेंशन के लिए आए वृद्ध महिला-पुरुष जो सम्मान के हकदार है अपने आप को अपमानित महसूस करते है। 
ऐसे मे ग्रामीणो ने शाखा प्रबंधक से मांग की है कि जल्द से जल्द व्यवस्था सुधारे। जिस तरह अनेक प्रकार के पेनल्टी चार्ज लगा कर मोटी रकम वसूली जा रही है उसी प्रकार शाखा मे आये उपभोक्ताओ के लिए भी उचित छाया तथा पानी का प्रबंध करे।ग