सारण :फसल काटने को लेकर दो पक्षों में तनाव, पुलिस मौके पर पहुंच स्थित को नियंत्रित किया

अमनौर /सारण
स्थानीय थाना क्षेत्र के रसुलपुर गांव में बुधवार को खेत में लगे राई व गेहूं की फसल काटने को लेकर दो पक्षों में तनाव को देखते हुए अमनौर, मढौरा की पुलिस मौके पर पहुंच स्थित को नियंत्रित किया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक पक्ष खेतों लगी अपनी राई की फसल काटने लगा तभी दूसरा पक्ष उस जमीन को अपनी जमीन बताते हुए फसल काटने से रोकने लगा. दोनों तरफ से स्थिति काफी तनाव पूर्ण हो गयी. जिसका सूचना पाकर थानाध्यक्ष उदय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये और तनावपूर्ण स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश किया परंतु दोनों पक्ष मारपीट पर उतारू थे. ग॔भीर स्थिति को देखते हुए मढौरा पुलिस बल को भी मौके पर बुलाया गया. जिसके बाद तनावपूर्ण स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सका. थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि रसुलपुर निवासी ललन सिंह व अभय सिंह के बीच पूर्व से ही जमीनी विवाद चलते आ रहा है. जहां दोनो पक्षों द्वारा लगभग चार बिगहा में लगी राई व गेहूं की फसल पर अपना – अपना हक जताने के दौरान तनाव उत्पन्न हो गया था. इस मामले में दोनों पक्षों पर 107 व 144 की कानूनी कार्रवाई की जायगी.




Recent Comments