सालभर पहले टूटी पुलिया अभी तक नही बन पाई, फिर आएगी परेशानी
संजय चौरसिया  
हरनावदाशाहजी 1 जुलाई 2017। क्षेत्र की क्षतिग्रस्त पुलियए जो पिछली बरसात मे टूटी थी अभी तक नही बन पाई है। इस वर्ष बारिश के शुरूआत मे ही आधा दर्जन से अधिक गांवो के रास्ते बंद हो गये लेकिन प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नही है। ग्रामीण का मानन है कि समय रहते प्रशासन नही चेता तो और भी कई मार्ग बंद होने की सम्भावना है।  हरनावदाशाहजी कस्बे से बोरखेड़ी जाने वाले मार्ग की लगभग सभी पुलियए पिछले साल की बारिश मे क्षतिग्रस्त हुई थी जिनकी आजतक मरम्मत नही की गई। अब फिर बरसात शुरू होते ही रास्ता बंद हो गया है लोग बडी परेशानी से अपने घर तक पहुंच पाते है। बारिश के मौसम मे इन्ही टूटी पुलियाओ पर तेज बहाव होने पर बड़े हादसे होनहार जाते है। गत वर्ष भी मनोहरथाना मार्ग की क्षतिग्रस्त पुलिया को पार करते समय मोहन कुशवाह को जान से हाथ धोना पड़ा था। टूटी पुलियाओ को समय रहते दुरूस्त करदे तो इस प्रकार की घटनाओ से बचा जा सकता है। 
मरीजो को होती है परेशानी 
बोरखेड़ी मार्ग पर टूटी पुलिया पर चौपहिया वाहन नही निकल सकता है। ऐसी स्थिति मे एम्बुलेंस इस मार्ग के गांव तक नही पहुच पाती है। गर्भवती महिलाओ को बड़ी मुश्किल से पुलिया पार करा कर अस्पताल तक पहुंच पाते है। मरीजो को भी अस्पताल तक पहुंचने मे अनेक परेशानीयो का सामना करना पड़ता है। 
इन गांव के मार्ग पहली बरसात मे ही हो गये बंद निकटवर्ती क्षेत्र के बोरखेड़ी, लक्ष्मीपुरा, कोटडा, कचनारिया, कुड्डीखोह, भीलपुरा, समेत अन्य कई गांव के मार्ग पहली बरसात मे ही बंद हो चुके है।