विवाद के चलते कोटा जिला अध्यक्ष को पद से धोना पड़ा हाथ 
प्रदेश अध्यक्ष ने बनाई जांच टीम ,एडवोकेट ललिता संजीव मेहरवाल जांच टीम में 
आजाद नेब ब्यूरो चीफ राजस्थान ( 8058220365 )
जयपुर 18 मई। गत कई दिनों से कोटा महिला कांग्रेस अध्यक्ष रचना राठौर और कांग्रेस पार्षद मोनू मेघवाल के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा और बार बार समझाने के बाद भी मामला नहीं सुलझा तो प्रदेश महिला कांग्रेस प्रदेशध्यक्ष रेहाना रियाज ने कोटा महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रचना राठोड को जिला अध्यक्ष पद से हटाते हुए उनकी पूरी कार्यकारणी को भंग कर पूरे मामले की जाँच के लिये एक टीम गठित कर दी ।
     महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष गोमा सागर ,महासचिव सुमन गुजर के साथ एडवोकेट ललिता संजीव मेहरवाल के नेतृत्व में गठित टीम को 10 दिन में जांच कर रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को सोपने के निर्देश दिए गए ।
गौरतलब है कि :-
महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष रचना राठौर और कांग्रेस पार्षद मोनू मेघवाल के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। दोनों एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे थे। पार्षद मेघवाल ने राठौर के खिलाफ जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का परिवाद भी पुलिस में दर्ज कराया था।
   विवाद खत्म होने के बजाय तब और बढ़ गया जब एक युवती ने रचना राठौर के पति हेमंत पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप भी लगा दिया। जिसका परिवार एसपी कोटा को दिया गया था। इस मामले में नया मोड़ कथित पत्रकार रवि सामरिया की दखल के बाद आया। रचना ने उस पर बदनाम करने की धमकी देकर वसूली करने का आरोप लगाया था। रचना के पति ने इन आरोपों से परेशान होकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिसके बाद पुलिस ने रवि सामरिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पद से धोना पड़ा हाथ :-
रचना राठौर और मोनू मेघवाल के विवाद में स्थानीय नेता भी दो गुटों में बंट गए। जिसके चलते विवाद थमने के बजाय और बढ़ गया और पार्टी की छवि धूमिल होने लगी। जिससे परेशान होकर महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रेहाना रियाज ने रचना राठौर का पद छीन लिया और पूरी कार्यकारणी को बहार का रास्ता दिखा दिया ।