सडक़ों पर पड़े मिले बिजली के बिल उपभोक्ताओं में आक्रोश
राकेश फौजदार
भरतपुर 16 अप्रैल। राजस्थान में धौलपुर के बसेड़ी कस्वे में उपभोक्ताओं को वितरित किये जाने बाले विद्युत बिलों के बंडल सड़को पर पड़े मिलने का मामला सामने आया है। सडक़ों पर बिजली बिलों के मिलने से उपभोक्ताओं में विद्युत निगम के खिलाफ आक्रोश बना हुआ है। उपभोक्ताओं का कहना है कि उपभोक्ताओं को दिए जाने वाले बिल समय रहते नहीं मिलते या फिर सडक़ों पर फैंक दिए जाते हैं जिससे उपभोक्ताओं को पेनल्टी के रूप में अधिक भुगतान करना पड़ता है। बताया गया कि पूर्व में भी कर्मचारियों की कई शिकायतें देखने को मिली है।




Recent Comments