ट्रक लुटेरों के गैंग का पर्दाफाश, पाॅच शातिर बदमाश मुठभेड के उपरान्त अवैध असलहों सहित गिरफ्तार
अदीब सैफी
एटा 9 अप्रैल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज के निर्देशन में लूटेरो/चोरों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बागवाला पुलिस एंव स्वाॅट टीम के संयुक्त प्रयास से दिनाॅक 08.04.2017 को मुठभेड के उपरान्त 5 शातिर बदमाशों को 3 अवैध तमंचा, 6 कारतूस जिन्दा व 3 खोखा कारतूस सहित गिरफ्तार कर दिनांक 27.03.2017 को थाना मिरहची क्षेत्र में हुयी ट्रक लूट की घटना तथा दिनांक 04.03.2017 को थाना पिलुआ क्षेत्र में हुयी ट्रक लूट की घटना का अनावरण कर लूटा गया 20 जार किसान मिक्स फ्रूट जैम , एक आयशर कैन्टर सहित बरामद करने में सफलता प्राप्त की गयी है। 
         *घटनाः- (१).* दिनांक 05.03.2017 को वादी श्री दरपन तलवार पुत्र राजेन्द्र तलवार निवासी गुरुनानक कालोनी थाना राजपुरा जिला पटियाला, पंजाब द्वारा थाना पिलुआ जनपद एटा पर इस आशय की सूचना दी गयी कि दिनांक 04.03.2017 को वादी के पिता के मोबाइल पर उनकी गाड़ी (ट्रक) के चालक अनिल उर्फ बड़ा पुत्र जयवीर ंिसंह निवासी नगला करिमान थाना सौरिक जिला कन्नौज का फोन आया कि कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा उसके हाथ पैर बाॅधकर ट्रक सहित किसान फ्रूट जैम लूट लिये हैं। और चालक को रास्ते में खेतों में फैंककर फरार हो गये हैं। इस सूचना पर थाना पिलुआ पर मुअसं- 54/17 धारा 392 भादवि पंजीकृत किया गया। 
            *(२).* दिनांक 28.03.2017 को वादी श्री टीटू पुत्र गुलाब ंिसंह निवासी सिरसा थाना छर्रा जिला अलीगढ़ द्वारा थाना मिरहची पर इस आशय की सूचना दी गयी कि दिनांक 27.03.2017 को वादी के पिता व मामा श्री पप्पू पुत्र रोशनलाल निवासी ढकू थाना राया, मथुरा अपने ट्रक से स्टील की प्लेटें लेकर  भोगाॅव के पास ढाबा पर खाना खाकर एटा की ओर आ रहे थे कुछ दूरी पर अज्ञात बदमाशों द्वारा ट्रक को ओवरटेक कर रुकवा लिया तथा वादी के पिता व मामा के हाथ पैर बाॅधकर ट्रक में डाल दिया। रात्रि में समय करीब 10.45 बजे कासगंज रोड सिरसा टिप्पू के पास वादी के मामा को फैंककर चले गये। तभी मिरहची पुलिस की गाड़ी द्वारा उक्त बदमाशों का पीछा किया गया तो ट्रक को नगला नथा थाना मिरहची के पास  रोककर अंधेरें का फायदा उठाकर बदमाश भाग गये। वादी के पिता को घायल अवस्था मेें अस्पताल भिजवाया गया जहाॅ डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस सूचना पर थाना मिरहची पर मु0अ0सं0 97/17 धारा 394,302,342,323,307,411 भादवि पंजीकृत किया गया।
           *अनावरण तथा गिरफ्तारीः-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज द्वारा उक्त घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुये घटनाओं के अनावरण तथा लूटी/चोरी गयी सम्पत्ति को बरामद करने हेतु प्रभारी निरीक्षक पिलुआ तथा प्रभारी निरीक्षक मिरहची को कड़े निर्देश दिये गये तथा जनपदीय स्वाॅट टीम को भी दोनों को वाॅछित सहयोग देने हेतु निर्देशित किया गया। 
          दिनांक 08.04.2017 को श्री इन्द्रेश पाल सिंह थानाध्यक्ष बागवाला तथा प्रभारी स्वाॅट टीम श्री सतपाल भाटी मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि जनपद एटा में हो रही ट्रक लूट की घटनाओं में लिप्त गैंग के कुछ सदस्य आयशर कैन्टर से जैथरा की ओर से एटा की तरफ आ रहे हैं। प्राप्त विश्वस्त सूचना के आधार पर थाना बागवाला पुलिस एंव स्वाॅट टीम द्वारा करतला चैराहा पर आने जाने वाले वाहनों की चैकिंग शुरु कर दी गयी। समय करीब 17.10 बजे एक लाल रंग की कैन्टर गाड़ी जैथरा की ओर से आती दिखायी दीं। जो पुलिस बल को चैकिंग करता देख करीब 50 मीटर पूर्व ही रुक गयी। तथा कैन्टर सवार व्यक्ति उसमें से उतरकर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों का पीछा किया गया तो बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किये गये। पुलिस पार्टी द्वारा अपना बचाव करते हुये घेराबन्दी कर समय करीब 17.15 बजे मौके से पाॅच बदमाशों को गिरफ्तार कर  लिया गया तथा दो अभियुक्त भाग निकले। गिरफ्तार अभियुक्तों की जामातलाशी लेते हुये नामपता पूछने पर निम्नवत नाम बताये-
*अभियुक्तों का नामपताः-*
1- सन्तोष पुत्र रामप्रकाश निवासी प्रहलादपुर थाना औंछा जिला मैनपुरी। (गिरफ्तार)
2- विमलेश पुत्र फूलसिंह निवासी खडौआ थाना बागवाला एटा। (गिरफ्तार)
3- रविकान्त पुत्र दशरथसिंह निवासी खड़ौआ थाना बागवाला एटा। (गिरफ्तार)
4- रवि पुत्र राकेश निवासी किशोरपुर  थाना कोतवाली जिला कासगंज। (गिरफ्तार)
5- भीष्मपाल पुत्र सहदेव सिंह निवासी पलरा जलालपुर थाना बागवाला एटा। (गिरफ्तार)
6- अजय पुत्र महावीर निवासी तिशा थाना औंछा जिला मैनपुरी। (फरार)
7- जयकुमार पुत्र नत्थू ंिसंह निवासी शाहआलमपुर, तुर्कीपुरा थाना मलावन एटा। (फरार)
*बरामदगीः-*
1- एक आयशर कैन्टर रंग लाल बिना नम्बर का।
2- एक कार्टन किसान मिक्स फ्रूट जैम (20 जार)।
3- 3 अवैध तमंचा, 6 जिन्दा व 3 खोखा कारतूस 315 बोर।
पूछताछ में अभियुक्तों व्दारा दिनांक 04.03.2017 थाना पिलुआ के चैथामील क्षेत्र में किसान मिक्स फ्रूट लूट की घटना कर माल मेरठ, सरधना व मुज्जफरनगर में बेचना तथा एक कार्टन अपने खाने के लिये बचाकर रखना बताया। तथा इसी आयशर कैन्टर से दिनांक 28.03.2017 को थाना मलावन क्षेत्र में स्टील की प्लेटों से भरे ट्रक को लूटने का इकबाल किया गया।
गिरफतार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना बागवाला से वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*नोटः-*  थाना पिलुआ में उपरोक्त अभियुक्तों द्वारा लूटे गये ट्रक की बरामदगी अभियुक्त शमीम पुत्र रफीक निवासी कालन थाना सरधना मेरठ, से की गयी जिसके सम्बन्ध में थाना सरधना पर मुअसं- 224/17 धारा 41/102, सीआरपीसी, 411 भादवि पंजीकृत किया गया है।  एंव फ्रूट जैम के कार्टन की बरामदगी अभियुक्त शमीम पुत्र रफीक निवासी कालन थाना सरधना मेरठ, पंकज शर्मा पुत्र ब्रहमदत्त शर्मा निवासी रामपुर थाना छपार मुजफ्फनगर तथा शाहनजर पुत्र गफूर अहमद निवासी थाना छपार से की गयी है।
पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र, अलीगढ़ द्वारा घटनाओं के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने के लिये पुलिस टीम को 10000/- रुपये नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी है।