सारण :तरैया मे महिला को छेड़ने वाला नशेड़ी गया जेल
#सुरभि तिवारी की रिपोर्ट
तरैया (सारण)
भलुआ गाँव मे महिला के साथ मारपीट व छेड़खानी करने वाले नशेड़ी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पीड़िता अंजू देवी ने इस सम्बंध में थाने में प्रथमिकी दर्ज करायी है।जिसमे भलुआ भिखारी गाँव निवासी रमेश सिंह को अभियुक्त बनाया गया है।महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति रोजगार के सिलसिले में बाहर रहता है।बार-बार उक्त व्यक्ति उसे अकेला जान नशे की हालत में गाली-गलौज करता है।विरोध करने पर मारपीट व छेड़खानी करने लगा।जिसे गाँव वालों ने पकड़कर पुलिस को सौप दिया।थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।