गर्मी ने तोड़ा पिछले सात वर्षों रिकार्ड आसमान से बरसी आग
राकेश फौजदार
भरतपुर 15 अप्रैल। राजस्थान के भरतपुर में शनिबार को तापमान ने पिछले सात वर्षों के रिकार्ड को तोडते हुए एक नया कीर्तिमान बना डाला। राष्ट्रीय सरसो अनुसंधान केंद्र के मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिबार को भरतपुर में अधिकतम तापमान 43.6 तथा न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। गौरतलब है कि शनिबार को दोपहर होने से पूर्ब ही लोगो को तेज गर्मी का अहसास होने लगा था और दोपहर होते होते आसमान से आग बरसने लगी जिसकी बजह से सामान्य जनजीवन अस्तव्यस्त नजर आया।




Recent Comments